107 पदकों के साथ भारत ने समाप्त किया एशियन गेम्स का सफर, आखिरी दिन जीते 6 गोल्ड

By: Shilpa Sat, 07 Oct 2023 7:16:21

107 पदकों के साथ भारत ने समाप्त किया एशियन गेम्स का सफर, आखिरी दिन जीते 6 गोल्ड

नई दिल्ली। एशियाई खेल 2023 में भारत का सफर खत्म हो चुका है। भारत ने कुल 107 पदक अपने नाम किए। यह एशियाई खेलों में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। भारत को पहले दिन पांच, दूसरे दिन छह, तीसरे दिन तीन, चौथे दिन आठ, पांचवें दिन तीन, छठे दिन आठ, सातवें दिन पांच, आठवें दिन 15, नौवें दिन सात, दसवें दिन नौ, 11वें दिन 12, 12वें दिन पांच, 13वें दिन नौ और 14वें दिन 12पदक मिले।

भारत के पास कितने पदक

स्वर्णः 28

रजतः 38

कांस्यः 41

कुलः 107

भारत ने एशियन गेम्स में अपना अभी तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। भारतीय एथलीटों ने 14वें दिन यानी शनिवार को 6 गोल्ड सहित कुल 12 मेडल अपने नाम किए। 28 गोल्ड, 38 सिल्वर और 41 ब्रॉन्ज के साथ भारत ने मेडल टेली में चौथे स्थान पर रहते हुए अपने अभियान का समापन किया। आखिरी दिन भारत की मेंस क्रिकेट टीम ने गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया वहीं कबड्डी में भारतीय पुरुष और महिला टीम चैंपियन बने। बैडमिंटन के पुरुष युगल स्पर्धा में भारत को गोल्ड मिला वहीं आर्चरी के पुरुष और महिला व्यक्तिगत स्पर्धा में भारतीय तीरंदाजों ने गोल्ड पर निशाना साधा।

इस प्रतियोगिता में भारत ने सबसे ज्यादा पदक एथलेटिक्स में जीते। ओलंपिक और वर्ल्ड चैंपियन नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) ने जैवलीन थ्रो में अपने खिताब का बचाव किया। उन्होंने 88.88m थ्रो के साथ गोल्ड पर कब्जा किया। भारतीय एथलीटों ने एथलेटिक्स में इस बार धमाकेदार प्रर्दशन किया। इस बार एथलेटिक्स में भारत ने सर्वाधिक 29 मेडल अपने नाम किए।

चेस में महिला और पुरुष टीम को रजत

चेस में भारत की पुरुष और महिला टीम को रजत पदक मिला है। पुरुषों में विदित गुजराती, अर्जुन एर्गैसी और पी हरिकृष्णा ने फिलीपींस के खिलाफ अपने-अपने राउंड 9 मैच जीते, जबकि आर प्रागनानंद ने अपना मैच ड्रा कराया। वहीं, महिलाओं में द्रोणवल्ली हरिका, रमेशबाबू वैशाली, वंतिका अग्रवाल और सविता भास्कर ने देश के लिए रजत जीता।

कुश्ती में दीपक को रजत मिला


कुश्ती में पुरुषों के 86 किलोग्राम भारवर्ग के मैच में भारत के दीपक पूनिया को ईरान के हसन यजादनी के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है। ईरानी खिलाड़ी ने तकनीकी वरीयता के आधार पर जीत हासिल की। इसके साथ ही दीपक को रजत के साथ संतोष करना पड़ा।

हॉकी में महिला टीम को कांस्य

भारतीय महिला हॉकी टीम ने जापान को 2-1 से हरा दिया है। इसके साथ ही भारतीय टीम ने कांस्य पदक अपने नाम किया है। चीन के खिलाफ सेमीफाइनल में शर्मनाक हार के बाद भारत के लिए यह जीत हौसला बढ़ाने वाली है।

भारतीय शूटर्स का धमाल

भारतीय शूटर्स ने भी चीन में अपने शानदार प्रदर्शन से खूब वाहवाही लूटी। निशानेबाजों ने इस बार 22 मेडल जीते जबकि साल 2006 में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 14 मेडल का था। तब भारतीय निशानेबाजों ने दोहा में 14 मेडल जीते थे जो उनका अब तक का बेस्ट प्रदर्शन था। इनमें से 12 मेडल टीम इवेंट में आए। भारतीय पुरुष और महिला टीम ने गोल्ड जीते वहीं कबड्डी में भी भारत ने मेंस और वुमेंस वर्ग में स्वर्ण पर कब्जा किया।

आर्चरी में गोल्डन क्लीन स्वीप

कंपाउंड आर्चरी में भारत ने 5 गोल्ड के साथ क्लीनस्वीप किया. वर्ल्ड नंबर 3 भारतीय शटलर्स सात्विक साईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी (Chirag Shetty) की जोड़ी ने पुरुष युगल में गोल्ड जीतकर इतिहास कायम किया। मेंस डबल्स में गोल्ड जीतने वाली यह पहली भारतीय जोड़ी है। बैडमिंटन में भारत को 3 मेडल मिली जो उसका दूसरा बेस्ट प्रदर्शन है। रेसलिंग में भारत ने 6 मेडल जीते।

ओलंपिक का मिला टिकट


इसके अलावा कुछ एथलीटों ने 2024 पेरिस ओलंपिक के लिए भी क्वालीफाई किया। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने गोल्ड जीते वहीं बॉक्सर निकहत जरीन , प्रवीण, प्रीति और लवलीना ने ब्रॉन्ज पर कब्जा जमाया। इन सभी ने पेरिस ओलंपिक टिकट कटा लिया है।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए क्रिकेट और खेल से जुड़ी News in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com